रांची के जमीन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सभी धराए

    रांची के जमीन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सभी धराए

    रांची (RANCHI) : रातू थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी के घर पर फायरिंग करने मामले में गुरुवार को पुलिस ने छ: अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

    इस संबंध में रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रातू थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी जीतू लिंडा से 25 लाख की रंगदारी की मांग अपराधियों ने की थी. रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया था. जमीन कारोबारी उस समय घर पर मौजूद नहीं थे,  नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. इस मामले में  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दला दली चौक से दीपक चौधरी सहित अन्य पांच अपराधियों को स्कोर्पियो के साथ गिरफ्तार किया. पुलिससिया पूछताछ में फायरिंग मामले में अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में और भी अपराधी शामिल हैं. उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस कांड में शामिल पंकज गोप का plFI उग्रवादी संगठन से सांठ गांठ भी है. छापेमारी दल में रातू थाना प्रभारी आभास कुमार,एसआई चमरा मिंज,रंजय कुमार, पिंटू कुमार सहित कई लोह शामिल थे.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news