गुमला में हथियारों के साथ धराए अपराधी, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना

    गुमला में हथियारों के साथ धराए अपराधी, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना

    गुमला (GUMLA) :  गुमला पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है.  हथियारों के साथ कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. 

    गुमला एसपी एहतेशाम वकारीब ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ लोगों के पास हथियार हैं. उसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी की योजना बनायी गयी. एसपी ने बताया कि इन लोगों का संबंध अपराधियों के साथ है. कुछ लोगों पर पहले से ही आपराधिक मामला दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधियों में शाहरुख आलम, महबूब खान, इफ्तेखार खान, दीपक चिक बड़ाइक, संजय चिक बड़ाइक, विनय एक्का, गैबीयल कुजूर शामिल हैं. इनके पास से चार देसी कट्टा बरामद हुआ है. एसपी की माने तो इनका वास्ता हथियार सप्लाई करने वालों से भी है. गुमला एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा इन्हें समय पर गिरफ्तार नहीं किया जाता तो ये लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे. वहीं उन्होंने बताया कि इन लोगों से पुलिस को कई सूचना मिली है, जिसको लेकर छानबीन चल रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news