स्विफ्ट कार ने सडक़ किनारे खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, बेक़ाबू रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान  

    स्विफ्ट कार ने सडक़ किनारे खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, बेक़ाबू रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान   

    धनबाद(DHANBAD)- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोरापीपल के समीप जीटी रोड पर गुरुवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. घटना में हजारीबाग से कोलकाता की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने NH 2 पर खड़ी ट्रक को अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जहां मौके पर ही कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई. कार ड्राइविंग के समय सीट बेल्ट नहीं बांधना दोनों कार सवार को महंगा पड़ा और दुर्घटना के बाद एयर बैग नहीं खुली जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर हो गयी.

    तेज रफ्तार ने ली जान

    घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों व बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार खुद अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों सवार व्यक्ति की मौत हो गई है.  घटना के समय स्विफ़्ट कार की रफ़्तार करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. फिलहाल बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दी है. इस घटना का एक प्रमुख कारण नेशनल हाइवे पर जहां तहां वाहनों की अवैध पार्किंग भी है. जो आये दिन दुर्घटना का बड़ा कारण बन जाती है.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news