मिलिए धनबाद की इस "एंग्री गर्ल" से, प्लास्टिक बैन को लेकर किया नगर निगम ऑफिस में हंगामा

    मिलिए धनबाद की इस "एंग्री गर्ल" से,  प्लास्टिक बैन को लेकर किया नगर निगम ऑफिस में हंगामा

    धनबाद (DHANBAD) -  नगर निगम कार्यालय में पहुंची एक युवती ने जमकर हंगामा किया. पुलिस और युवती के बीच हाथापाई भी हुई. इस हाथापाई की सूचना पर महिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. महिला थाना की पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हुआ. युवती काफी आक्रोशित नजर आई. बार बार वह प्लास्टिक पर रोक लगाने को लेकर नगर आयुक्त को कोस रही थी. मामला बुधवार का है.

    महिला पुलिसकर्मी और युवती के बीच हाथापाई

    प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवती शहर में पॉलीथिन बिक्री व इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए  नगर निगम कार्यालय पहुंची थी और आवेश में आ कर विरोध जताने के लिए निगम कैंपस में ही प्लास्टिक फेंक दिया. जिसके बाद निगम कार्यालय में मौजूद महिला पुलिसकर्मी और युवती के बीच जमकर कहा सुनी हुई. इस तू- तू ,मैं -मैं के बाद युवती और महिला पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई भी हुई. युवती और महिला पुलिस के बीच हंगामा के कारण अन्य लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद महिला थाना की पुलिस ने युवती को शांत कराया. 

    निगम ख़ुद प्लास्टिक का कर रहा प्रचार प्रसार

    पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चिंतित युवती (एंग्री गर्ल) प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर काफ़ी गुस्से में थी. निगम को आड़े हाथों लेते हुए मीडिया को बताया कि धनबाद शहर में प्लास्टिक पर रोक लगाने के बजाए निगम ख़ुद प्लास्टिक पर छपवाकर प्लास्टिक बैन का प्रचार प्रसार कर रहा है. नगर आयुक्त के द्वारा प्लास्टिक इस्तेमाल को रोक लगाने के लिए कोई कारागार कदम नहीं उठाया जा रहा है.  युवती ने बताया कि नगर आयुक्त यूपीएससी पास करने के बाद इस पद पर विराजमान हुए हैं.  उनको जरा भी इस बात का ख्याल नहीं कि प्लास्टिक इकोफ्रेंडली नहीं है. हर स्थानों पर खुले में प्लास्टिक को फेंक दिया जा रहा है. उन स्थानों पर फेंके प्लास्टिक को गाय खा रही है. नगर निगम को प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख़्ती से कदम उठाना चाहिए.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news