अवैध संबंध के संदेह में युवक की मौत ! मृतक के भाई ने यह लगाया इल्जाम

    अवैध संबंध के संदेह में युवक की मौत ! मृतक के भाई ने यह लगाया इल्जाम

    देवघर(DEOGHAR) : जिले के डढ़वा नदी से बीते दिन हाथ पैर बंधा हुआ एक शव बरामद हुआ था. इस शव की पहचान हो गई है. बरामद शव की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी फुलेश्वर पंडित के रूप में हुई है. मृतक के भाई कांग्रेस पंडित ने अपने परिजनों के साथ जसीडीह थाना पहुंच कर मृतक को पहचानने का दावा किया और बताया कि मृतक का नाम फुलेश्वर पंडित है जिसकी शादी देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के समीप सिंघवा निवासी कल्पना देवी से हुई थी. वह कई सालों से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल सिंघवा में ही रहा करता था. मृतक के भाई द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस ने  तुरंत कार्रवाई करते हुए सिंघवा गांव पहुंची और वहां से मृतक के सास,ससुर और पत्नी  को थाने लाकर पूछताछ कर रही है. 

    मृतक का किसी लड़की के साथ था अवैध संबंध 

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध होने की चर्चा थी. इसे लेकर मृतक और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. मृतक के भाई ने बताया कि हमलोग को समाचार के माध्यम से खबर मिली, तब हमलोग थाने पहुंचे. फुलेश्वसर पंडित की शादी 6 साल पहले कल्पना देवी से हुई थी. उन दोनों के  2 बच्चे भी हैं.

    रिपोर्ट: अरविंद कुमार, जसीडीह(देवघर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news