नक्सलियों के पोस्टर के साथ पंचायत समिति के निवर्तमान सदस्य  धराए

    नक्सलियों के पोस्टर के साथ पंचायत समिति के निवर्तमान सदस्य  धराए

    बोकारो (BOKARO)- जिला के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान चुटे पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राजू प्रसाद सहित दो अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार किए गए हैं. उनके पास से नक्सली पोस्टर व अन्य कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं.

     पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्याधन महतो उर्फ बड़का दा अपने नक्सली दस्ता के साथ झुमरा एवं आसपस के क्षेत्र में सक्रिय हैं और भ्रमण कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर बोकारो एसपी चंदन झा ने सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया. उक्त आदेश के आलोक में सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा मुन्ना लाल के नेतृत्व में चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुटे पंचायत के आसपास सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के क्रम में 18 जनवरी को अहले सुबह चुटे पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राजू प्रसाद महतो एवं अरूण साव और बिहारी महतो को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 15 सौ पीस नक्सली पोस्टर एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक 8 जीबी का एसडी कार्ड चिप जिसमें पोस्टर का पीडीएफ बना हुआ है, एक ओपो मोबाइल, एक लैपटॉप, एक डीबीआर, मास्टर रोल बरामद किया गया है. छापेमारी दल में इन्सपेक्टर विरेश चौहान, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई एनटी सिंह, हेड कॉन्सटेबल अंशु लकड़ा, जयलाल चौधरी एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. इस संबंध में चतरोचटी थाना में कांड संख्या 1/2022 धारा 147,148,149,120बी,121 ए, भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.  

    रिपोर्ट : संजय कुमार गोमिया/बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news