भारी विरोध के बीच शुरू हुआ रामअवतार आउटसोर्सिंग का काम

    भारी विरोध के बीच शुरू हुआ रामअवतार आउटसोर्सिंग का काम

    धनबाद (DHANBAD) - आखिरकार रामअवतार आउटसोर्सिंग का काम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया. विवाद को देखते हुए कनकनी से इसे हटा कर सेन्द्रा पैच में काम शुरू किया गया है. इस दौरान कांग्रेस समर्थित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. दिनभर धरना -प्रदर्शन और विरोध चलता रहा. लगभग 7 घंटे से अधिक समय तक हंगामा होता रहा. इस दौरान पुलिस ने 80 बंद समर्थकों को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया ,इसके बाद मामला ठंडा हो गया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, एएसपी मनोज स्वर्गियरी, पुटकी अंचल के सीओ सुभ्रा रानी सहित कई थानों की पुलिस और भारी संख्या में सीआईएसएफ के जवान डटे रहे.

    997 हजार करोड़ की लागत से कार्य आवंटित

    बता दें कि बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्र की कनकनी कोलियरी अंतर्गत पैच डी में 997 हजार करोड़ की लागत से रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी को बीसीसीएल ने कार्य आवंटित किया है, लेकिन कंपनी ने जब जब काम शुरू करने का प्रयास किया, स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. इस वजह से इससे पहले दो बार कंपनी खनन का काम शुरू नहीं कर सकी, दोनों बार गोली बम भी चले. इस कारण उत्पादन शुरू होने का काम टलता चला गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ कंपनी का काम शुरू करने की योजना बनाई और जोगता थाना क्षेत्र से के साइड से काम शुरू कराने का निर्णय लिया गया. बाद में निजी मुचलके पर 80 कांग्रेस समर्थित ग्रामीणों को रिहा कर दिया गया ,हालांकि ग्रामीणों में उबाल बना हुआ है.

    रिपोर्ट; अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news