शहादत को सम्मान : धनबाद के शहीद हीरा झा के परिजनों को उपायुक्त ने दिए जमीन  के कागजात

    शहादत को सम्मान : धनबाद के शहीद हीरा झा के परिजनों को उपायुक्त ने दिए जमीन  के कागजात

    धनबाद (DHANBAD) : उपायुक्त  संदीप सिंह ने 19 जनवरी को शहीद हीरा झा के परिजनों को जमीन   के कागजात दिए.   शहीद हीरा झा की पत्नी  बीनू झा के नाम से गोविंदपुर अंचल के मौजा जियलगढ़ा में 12.5 डिसमिल आवासीय तथा गोविंदपुर अंचल के मौजा गहिरा  में 3 एकड़ कृषि योग्य भूमि के कागजात बीनू झा के पिता अशोक कुमार झा को दिए. उपायुक्त ने  कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बेहिचक जिला प्रशासन के पास आ सकते हैं. उपायुक्त ने शहीद के परिजनों के बारे में जानकारी ली. अशोक  झा ने उपायुक्त को बताया कि उनकी पुत्री वर्तमान में नई दिल्ली में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा  रही है, शहीद की पुत्री कृता लेडी श्रीराम कॉलेज में इकोनॉमी  ऑनर्स  में है, पुत्र ध्रुव एयरफोर्स की बाल भारती स्कूल में पढ़ाई कर रहा है.

    4 जुलाई 2014 को बिहार के जमुई  में हुए थे शहीद

     धनबाद के गांधी नगर में रहने वाले शहीद हीरा झा 4 जुलाई 2014 को बिहार के जमुई जिले के लखारी गांव में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए थे.  वे 1999 से सीआरपीएफ में सेवा देने वाले एक बहादुर अधिकारी  थे.  गिरिडीह शहर के बेस कैंप में उन्हें सूचना मिली थी कि झारखंड - बिहार के बॉर्डर पर नक्सली छिपे हुए हैं. इसके बाद वे सर्च करते-करते जमुई पहुंच गए.  तभी नक्सलियों ने उनकी टीम पर फायरिंग शुरु कर दी, जवाबी फायरिंग में हीरा झा की कई गोलियां नक्सलियों को लगी, वहीं नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में वह  शहीद हो गए. इस ऑपरेशन में कई मोस्ट वांटेड नक्सलियों को भी सीआरपीएफ ने गिरफ्तार किया था, सीआरपीएफ से पहले वे बीएसएफ में भी अपनी सेवा दे चुके थे. इस मौके पर एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ कुमार ताराचंद, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार विभाग के  संजय कुमार झा, आईटी रेवेन्यू  रुपेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news