पगार नहीं मिली तो मालिक के टायर गोदाम से उड़ा लिए लाखों के टायर और पिकअप वैन, धराया

    पगार नहीं  मिली तो मालिक के टायर गोदाम से उड़ा लिए लाखों के टायर और पिकअप वैन, धराया

    रांची (RANCHI) :  नगड़ी थाना क्षेत्र में अपोलो टायर गोदाम में टायर और गाड़ी चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है.  पुलिस ने चोर को बोलेरो पिकअप और 16 पीस टायर के साथ उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

     रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि 12 जनवरी को नगड़ी थाना क्षेत्र के अपोलो टायर गोदाम से 28 पीस बड़ी और छोटी गाड़ी का टायर एक बोलेरो पिकअप के साथ लेकर कोई फरार हो गया था. इस मामले में टीम गठित कर कार्रवाई की गयी तो पता चला कि चोर कोई दूसरा नही दुकान का पूर्व ड्राइवर ही है. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को बताया कि उसे कई महीने से पगार नही मिली थी. इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि टीम ने चोर को उड़ीसा के क्योंझर जिला से  गिरफ्तार किया है. टायर की कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रही है. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम, किरण बराला सहित कई जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news