आधी रात को रांची के इस गांव में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, एक की मौत

    आधी रात को रांची के इस गांव में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, एक की मौत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  रांची के सोनाहातू के पापरीदा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण चहवर महतो (41 वर्ष) को कुचल कर मार दिया. मंगलवार देर रात की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

    बताया जाता है कि मंगलवार रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस गया है और खलिहान में धान खा रहा है. जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हुए और हाथियों को भगाने लगे. इसी दौरान एक जंगली हाथी ने पीछे से चहवर महतो पर हमला किया और उसे कुचल कर मार दिया.

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना देर रात ही वन विभाग को दे दी. लेकिन वनविभाग के अधिकारी व सोनाहातू थाना पुलिस बुधवार की सुबह गांव पहुंचे. वन विभाग की ओर से चहवर महतो के परिवार को तत्काल 50 हजार रुपए दिए गए. वहीं शेष राशि कागजी कार्रवाई के बाद देने की बात कही गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news