DC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक, 18 प्रस्तावों को हरी झंडी

    DC की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक, 18 प्रस्तावों को हरी झंडी

    रांची (RANCHI) : जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक 19 जनवरी को आयोजित की गयी. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में समिति के सदस्य, सदस्य सचिव, आमंत्रित सदस्य एवं सदस्य प्रतिनिधि मौजूद रहे.

    18 प्रस्तावों पर हरी झंडी

    बैठक में समिति द्वारा कुल 19 मामलों में पीड़ितों को मुआवजा भुगतान के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनिम 1989 के तहत राशि भुगतान होगा. समिति ने 18 प्रस्तावों को स्वीकृत किया. जबकि एक मामले में मैनुअल जाति प्रमाण पत्र बिहार से निर्गत होने पर उपायुक्त द्वारा विभाग से मार्गदर्शन मांगने का निदेश दिया गया. उपायुक्त ने पीड़ितों को नियामानुकूल देय राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया. उन्होंने पिछले पांच वर्षों में समिति में आए विभिन्न मामलों में दायर किए गए चार्जशीट से संबंधित रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक रांची से मंगाने का निर्देश भी दिया. 

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news