20 जनवरी को साल का पहला लग्न : पाबंदियों के बीच बैंड, बाजा-बारात की तैयारी

    20 जनवरी को साल का पहला लग्न : पाबंदियों के बीच बैंड, बाजा-बारात की तैयारी

    धनबाद (DHANBAD) : खरमास खत्म हो गया है.  20 जनवरी से लग्न शुरू हो रहा है.  20 तारीख को इस साल का पहला लग्न होगा, जिनके घरों में शादियां हैं ,वह परेशान हैं. कोरोना को लेकर फिलहाल अभी 31 जनवरी तक झारखंड सरकार की ओर से पाबंदिया  लगी हुई हैं.  वैवाहिक कार्यक्रम में अधिकतम एक सौ लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है ,वह भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ.   

    तारीख को कई ने रखा  होल्ड पर

    पहले से जिनके घरों में शादियां थीं. उनमें कई ने कार्यक्रम को होल्ड कर दिया है. लेकिन कुछ ऐसे हैं, जिन्हें शादी करनी जरूरी है.  जाहिर है इसको लेकर खरीदारी करने वालों की बाजारों में भीड़ है. बहुत लोग सुरक्षा नियमों की अनदेखी भी कर रहे हैं.  वह जानते हैं कि  यह न उन के लिए सही है, न उनके परिवार के लिए और न परिचितों के लिए, फिर भी लापरवाही बरत रहे हैं.  

    हम सचेत नहीं हुए तो करोना किसी को नहीं छोड़ेगा

    अगर हम सचेत नहीं हुए तो करोना किसी को नहीं छोड़ेगा, जिनके घरों में शादी -विवाह है या जरूरी सामानों की खरीद के लिए निकले हैं तो वह  गाइडलाइन का पालन जरूर करें.  जिला प्रशासन लगातार अनुरोध कर रहा है, जांच पड़ताल भी कर रहा है. लेकिन मानना तो लोगों को है.  इस बीच कुछ राहत के बाद मंगलवार को धनबाद में 135 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव  आई है, जिनमें 18 महिलाएं और 17 बच्चे हैं.  मिशनरी ऑफ चैरिटी में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव  आई है, वही तपोवन स्थित गर्ल्स होम में पांच बच्चियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली  है.  इधर धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है.  धनबाद जेल में संजीव सिंह सहित 20 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news