IIT-ISM : सॉफ्टवेयर\ आईटी सेक्टर में भी बढ़ रही धाक, पैकेज करोड़ तक का

    IIT-ISM :  सॉफ्टवेयर\ आईटी सेक्टर में भी बढ़ रही धाक, पैकेज करोड़ तक का

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के आईआईटीआईएसएम  छात्रों की सॉफ्टवेयर\ आईटी सेक्टर में धाक  बढ़ती जा रही है.  2021- 22 बैच के कुल 869 छात्रों को नौकरी मिली है, जिसमें आईटी सेक्टर में 202, ई-कॉमर्स में 111 ,टेक्नोलॉजी सेक्टर में 105 छात्रों को जॉब ऑफर किया गया है.  आईआईटी आईएसएम  के करंट  बैच के छात्रों का प्लेसमेंट दर 77. 4% है. पहले जहां कोर सेक्टर ,पीएसयू में अधिक नौकरियां मिलती थी, वहीं अब ट्रेंड थोड़ा बदला है और सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स तथा टेक्नोलॉजी की कंपनियां आईआईटी आईएसएम के छात्रों को अधिक नौकरी ऑफर कर रही है.  

    कंपनियों की संख्या में लगातार इजाफा

    प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.  इस साल संस्थान की ओर से 221 कंपनियों को आने का न्योता दिया गया था.  इसमें से लगभग 140 कंपनियां इंटरव्यू के लिए आ चुकी है.  मार्के की बात यह भी है कि इस वर्ष छात्रों के  पैकेज में बड़ा उछाल आया है. औसत  पैकेज 19 .  25 लाख रुपए आंका गया है.  बता दें कि इसी साल अमेजन ने एक छात्र को एक करोड़ रुपए के पैकेज का जॉब ऑफर किया है जबकि गूगल ने 56  लाख रुपए के पैकेज  का  ऑफर किया है.  जानकारी के अनुसार आईआईटी आईएसएम के किसी छात्र को पहली बार एक करोड़ का जॉब ऑफर मिला  है. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news