चलती हुई हाईवा में अचानक लगी आग, केबिन जलकर हुई राख

    चलती हुई हाईवा में अचानक लगी आग, केबिन जलकर हुई राख

    दुमका (DUMKA) रामपुरहाट मुख्य मार्ग गणेशपुर केशरगढ़ मोड़ के पास चिप्स लदा हाईवा में अचानक आग लग गई. मौके पर चालक और स्थानीय लोगों के द्वारा बहुत ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आग को बुझा दिया गया है. बता दें कि हाईवा के चालक कन्हैया सिंह ने बताया कि चलती हुई गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण हाईवा में आग लग गई. आगे चालक ने बताया कि गाड़ी ओनर साजन कुमार साव जिला मुंगेर निवासी की है. शरद लाल पत्थर मंडी से चिप्स लेकर दुमका की ओर जा रहा था. केसरगढ़ मोड़ के करीब गाड़ी में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. जिससे पूरा केबिन जलकर राख हो गया.

    नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी

    चालक और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और आग को बुझा दिया गया. बता दें कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी के अनुसार दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद भी करीब 2 घंटे के अंतराल तक भी घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी.

    रिपोर्ट : अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा (दुमका)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news