पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के 4 लाख 30 हज़ार रुपए और सामान बरामद

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के 4 लाख 30 हज़ार रुपए और सामान बरामद

    धनबाद(DHANBAD)- धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई लूट की घटना को धनबाद, साहिबगंज ,देवघर और जामताड़ा के अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था. इस घटना में अपराधियों ने 4 लाख 32 हज़ार लूट लिए थे. बड़ी बात यह थी कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देने में पुलिस वर्दी का प्रयोग किया था. बदमाशों ने रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के दो कर्मचारियों विष्णु कुमार मंडल और दीपक कुमार चौधरी से यह रकम लूटी थी. 

    कर्मचारी विष्णु कुमार मंडल को अगवा कर लिए थे अपराधी

    एक कर्मचारी विष्णु कुमार मंडल को स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने यह कह कर गाड़ी में बैठा लिया कि साइबर अपराध के संबंध में जानकारी मिली है, पूछताछ के लिए थाना जाना होगा.  यह कह कर विष्णु कुमार मंडल ,जिसके पास  रुपए से भरा बैग था, उसे अपराधी टुंडी  ले गए और रकम लूट ली. इस घटना के बाद धनबाद जिला पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच शुरू की तो एक से एक खुलासे होते गए. पुलिस ने साहिबगंज के बालकरण यादव की खोज में जब साहिबगंज  पहुंची तो वहां उसे सब कुछ का पता चल गया. 

    साहिबगंज का बालकरण यादव ही पुलिस वर्दी में था

    बालकरण यादव ही वह व्यक्ति था जो पुलिस वर्दी में था और उसी ने कर्मचारी को  अगवा किया था. पुलिस ने लूटी गई रकम का 4 लाख 30 हज़ार , एक स्कार्पियो वाहन, एक बुलेट, एक हीरो मोटरसाइकिल, प्रयुक्त झारखंड पुलिस की वर्दी, 8 मोबाइल, कर्मचारी विष्णु कुमार का आधार कार्ड ,पैन कार्ड एवं कंपनी का पहचान पत्र बरामद कर लिया है. पकड़े गए अपराधियों में साहिबगंज का बालकरण यादव, साहिबगंज का ही कुंदन राम, साहिबगंज का ही निक्कू शर्मा ,धनबाद का उदय कुमार सिंह ,देवघर का  शेखर कुमार राय, जामताड़ा का संजय कुमार राय शामिल है. एसएसपी संजीव कुमार ने आज इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की बड़ी उपलब्धि है और अन्य कांडों में इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद डीएसपी अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी जिसमें गोविंदपुर के पुलिस निरीक्षक, बरवड्डाके थाना प्रभारी सहित  अन्य अधिकारी शामिल थे.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news