जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) के उलीडीह थाना के कल्याण बिहार में बन रहे नवनिर्मित भवन में एक महिला के शव बरामद हुई है. बता दें कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसकी हत्या को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार महिला इस बिल्डिंग में रेजा का काम करती थी. शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
जांच में जुटी पुलिस
उधर साइड इंचार्ज को पुलिस ने डिटेन कर उससे पूछताछ कर रही है. वैसे महिला के शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला कहां की रहने वाली है. कब से इस बिल्डिंग में काम कर रही थी.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


