आपसी विवाद में जमशेदपुर के बिष्टुपुर के रहनेवाले टिंकू सोरेन को शहर से सटे सरायकेला के कपाली में अपराधियो़ ने पैर में गोली मार दी जिसके बाद उसे टीएमएच पहुंचाया गया है।जानकारी के अनुसार लौटरी का धंधा करनेवाला टिंकू सोरेन काम से कपाली के हांसाडुगरी गया था जहां चांद होटल के पास पल्सर पर सवार दो नकाबपोशों ने उसे रोका और पैर पर गोली चला दी।ऐसा करने से पहले उनलोगों ने टिंकू से कहा कि उसने छोटू बच्चा के साथ अच्छा नहीं किया।मामले की छानबीन चल रही है।
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

