रांची में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप

    रांची में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को नाबालिग का अपहरण कर गैंग रेप की घटना सामने आई है. मामला चान्हो थाना क्षेत्र के महुआ टोली का है.
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तीन सहेलियां मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं. तभी कार में सवार तीन युवकों ने कार से उन्हें खदेड़ना शुरू किया. तीन में से दो लड़कियां किसी तरह भागने में सफल हुईं. पर तीसरी लड़की उन गुंडों के गिरफ्त में आ गईं. पीड़िता को कार में अगवा कर गुंडे रांची की ओर फरार हो गए. रास्ते में चलती कार में ही गुंडों ने नाबालिग के साथ गैंग रेप किया. इसी बीच टेढ़ा पुल के पास किसी तरह मौका पाकर पीड़िता गाड़ी से उतरने और भागने में सफल हुई.
    बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अन्य दो लड़कियों के भी बयान लिए जा रहे हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news