शाम को टहलने निकले 65 वर्षीय रिटायर्ड पर्सन की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

    शाम को टहलने निकले 65 वर्षीय रिटायर्ड पर्सन की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

    सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर बड़बिल चौक के समीप रविवार की देर शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध वीर सिंह हेंब्रम की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि केयाड़चालम के रहने वाले वीर सिंह हेंब्रम वर्तमान में सरायकेला के मुक्तिपोखर के समीप रह रहे थे। जो बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड पर्सन है।

    प्रति शाम घर से टहलने के लिए बड़बिल चौक तक जाया करते थे। रविवार की शाम को टहल कर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों और रास्ते से गुजर रहे भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा वीर सिंह हेंब्रम को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक वीर सिंह हेंब्रम के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। साथ ही मौके पर सरायकेला पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news