अगले दो दिन रहेगी कड़ाके की ठंढ,कितने दिनों में मिलेगी ठंढ से निजात पढ़ें इस रिपोर्ट में

    अगले दो दिन रहेगी कड़ाके की ठंढ,कितने दिनों में मिलेगी ठंढ से निजात पढ़ें इस रिपोर्ट में

    रांची(RANCHI)राज्य भर में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है.ठंढ के सितम से लोगों को अभी भी निजात नहीं मिलेगा.चार पांच दिन पूर्व हीं राजधानी रांची के कांके क्षेत्र  में बर्फ़बारी हुई थी.कई दिनों के बाद रांची समेत कई क्षेत्रों में कड़ाके की धूम दिन में रहने के कारण तापमान सामान्य रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राज्य में कहीं कहीं सुबह में हल्के  से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है.वहीं अगले 24  घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री  तापमान की गिरावट देखी जा सकती है.उसके बाद के अगले 3 -4  दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )



    Related News