चतरोचट्टी के ग्रामीण हैं परेशान, क्योंकि नही हो रहा है सड़क का निर्माण

    चतरोचट्टी के ग्रामीण हैं परेशान, क्योंकि नही हो रहा है सड़क का निर्माण

    बोकारो(BOKARO): जिले के गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी के ग्रामीणों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनकी परेशानी का एकमात्र कारण चतरोचट्टी बाजार के समीप सड़क का निर्माण न होना है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चतरोचट्टी का बाजार आस-पास के आठ पंचायतों का मुख्य बाजार है. यहां आसपास के पंचायतों के ग्रामीण 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर बाजार-हाट करने आते हैं. मगर, बाजार तक आने और यहां खरीददारी करने में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. बाजार के आसपास का मुख्य सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है. हल्की बारिश में भी सड़क पूरी तरह से नाले में तब्दील हो जाता है.

    प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार लगाया गुहार

    ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए वे शासन-प्रशासन के अलावे सांसद-विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन, हर जगह से सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है. सड़क निर्माण कराने में किसी ने अभी तक कोई पहल नही की है. सड़क निर्माण नही होने से सभी ग्रामीण अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब शासन-प्रशासन के जैसे जनप्रतिनिधि ही ग्रामीणों की बात नही सुनते हैं तो ऐसे में समस्याओं के निराकरण के लिए कहां जाएं. ये तो सोचने वाली बात है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news