चोर के मनसूबे पर ग्रामीणों ने फेरा पानी, चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

    चोर के मनसूबे पर ग्रामीणों ने फेरा पानी, चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले

    देवघर (DEOGHAR) - जसीडीह थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव के एक दुकान में देर रात तीन चोर दाखिल हुए. मौके पर ग्रामीणों ने चोरी करने आये तीन युवक में एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल किया. इस दौरान पुलिस ने युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. 

    न्यायिक हिरासत

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार हुए युवक ने अपना नाम श्रीकांत यादव बताया है. जो मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं उसने अपने अन्य दो साथी के बारे में भी जानकारी दी है. पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.


    रिपोर्ट : अरविन्द कुमार, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news