दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लड़की से दोस्ती के बाद की थी दगाबाजी

    दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लड़की से दोस्ती के बाद की थी दगाबाजी

    रांची(RANCHI): पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.आरोपी जावेद अंसारी के द्वारा चान्हो थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ दोस्ती कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है.लड़की के विरोध करने पर शादी  का वादा कर फिर 20 से 25 दिनों तक यौन शोषण  करने का आरोप युवती ने जावेद पर लगाया है.इस मामले पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 14 जनवरी को चान्हो थाना में लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी.इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन  पर एक टीम गठित किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी लोहरदगा जिले का रहने वाला है ,वह रांची अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आया था और उस लड़की से उसकी जान पहचान हुई.बाद में भरोसा में लेने के बाद पास के सुन सान इट भट्टे पर लेजाकर संबंध बनाया था. वहीं इस मामले का विरोध करने पर शादी करने का वादा किया. युवक जब अपने वादा से मुकरने लगा तब पीड़िता ने इस संबंध में चान्हो थाना में मामला दर्ज कराया था.

    रिपोर्ट:समीर हुसैन,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news