ट्रेन के आगे कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सहयोगी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

    ट्रेन के आगे कूदकर  शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सहयोगी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी 45 वर्षीय अशोक मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. बता दें कि मृतक ने सुसाइड नोट के जरिए अपने कलिग पी सोनू पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

    मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

    मृतक अशोक मंडल जुगसलाई होंडा शोरूम में श्री राम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे. 2 दिन पहले उनके कलिग पी सोनू से पैसे के विवाद को लेकर उनके साथ कहासुनी हुई थी. बीते दिन मृतक अशोक मंडल अपने घर से निकले और फिर लौटकर नहीं आए. वहीं टाटानगर जीआरपी द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई कि अशोक मंडल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. जानकारी मिलते ही परिजन टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और मृतक के कलिग पी सोनू पर कार्रवाई की मांग करने लगे. वहीं टाटानगर जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 4 में बागबेड़ा निवासी अशोक मंडल का क्षत-विक्षत शव मिला है जहां मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें उसने अपने कलिग पी सोनू पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही आत्महत्या के कारणों और  सुसाइड नोट की जांच पड़ताल की जा रही है.

    रिपोर्ट:रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news