धनबाद का स्वच्छता सुपरस्टार कौन ! नुक्कड़ - मुहल्ले में होगी खोज

    धनबाद का  स्वच्छता सुपरस्टार कौन !  नुक्कड़ - मुहल्ले में होगी खोज

    धनबाद(DHANBAD)- "मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार", धनबाद नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान की शुरुआत कर दी है. आज नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने "मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार" वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

    अन्य शहरों की तुलना में धनबाद का सर्वेक्षण रिपोर्ट बेहतर

    उन्होंने कहा कि लोगों से फीडबैक लेकर रोज स्वच्छता के एक हीरो का चुनाव होगा और उस हीरो को पुरस्कृत किया जाएगा. इसके साथ ही धनबाद माइनिंग सिटी है और यहां की साफ -सफाई एक बहुत ही चुनौती भरा कार्य है, फिर भी लोगों की भागीदारी से निगम बहुत कुछ कर पा रहा है. इसी का परिणाम है कि कई शहरों की तुलना में धनबाद का सर्वेक्षण रिपोर्ट बेहतर है. निगम का टारगेट है कि क्षेत्र को पूरी तरह से कचरा रहित बनाया जाए और इसके लिए समय-समय पर निगम अभियान चलाता है और लोगों से अपील है कि वे जहां-तहां कूड़ा नहीं डाले और शहर को साफ़ रखने में सहयोग करें.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news