दुखद: वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन  

    दुखद:  वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- एनडीटीवी के लिए काम करने वाले उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है. उन्हें हार्ट अटैक आया था. उन्होंने शुक्रवार सुबह लखनऊ स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली. उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  

    रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित

    कमाल खान दो दशक से पत्रकारिता जगत में थे. काफी समय तक प्रिन्ट मीडिया में रहने के बाद उन्होंने उन्होंने एनडीटीवी जॉइन किया था. वे अनूठी आवाज अलग शैली के लिए प्रख्यात थे. खबरों को पेश करने का उनका अपना एक अलग अंजाद था. उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. बता दें कि कमाल खान को उनकी बेहतरीन पत्रकारिता के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. 

    ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतकाल, अपूरणीय क्षति. दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान. शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना. भावभीनी श्रद्धांजलि.’ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने कहा, ‘मशहूर पत्रकार कमाल खान जी का निधन बेहद कष्टप्रद है. पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति है उनका ना रहना. देर रात तक वो दायित्वों का निर्वहन करते रहे. सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी फील्ड रिपोर्टिंग कभी नहीं छोड़ी. खबर पेश करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था. अलविदा.’

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला.

    उनके चले जाने से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपूरणीय क्षति हुई है. परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news