शिकारीपाड़ा में एक युवती का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    शिकारीपाड़ा में एक युवती का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    दुमका(DUMKA)- शिकारीपाड़ा काठीकुंड सीमा क्षेत्र के भुगतानडीह गांव के सड़क किनारे गार्डवाल के पास 20- 22 वर्षीय एक युवती की अधजली लाश बरामद हुई है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी हत्या कहीं और कर साक्ष को मिटाने के लिए लाश को यहां लाकर जला दिया गया है. लाश को देखकर युवती की उम्र लगभग 20 - 22 साल की लग रही है, घटनास्थल शिकारीपाड़ा सीमा क्षेत्र में पड़ता है.

    मामले की जांच कर रही पुलिस

    एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, काठी कुंड के पुलिस निरीक्षक अतिन कुमार, थाना प्रभारी श्यामल मंडल और दोनों थाना की पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि अभी लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मामले की छानबीन की जा रही है. बता दें कि एक सप्ताह के भीतर शिकारीपाड़ा थाने के पुलिस ने तीन लड़कियों का शव बरामद किया है, लेकिन अभी तक एक भी मामले का उद्भेदन पुलिस नहीं कर पाई है और सभी हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर है.

    रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, दुमका(शिकारीपाड़ा)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news