रांची के बिजनेसमैन अपराधियों के निशाने पर,लगातार मिल रही है धमकी भरे मेसेज,पढ़ें पूरी खबर.   

    रांची के बिजनेसमैन अपराधियों के निशाने पर,लगातार मिल रही है धमकी भरे मेसेज,पढ़ें पूरी खबर.   


    रांची(RANCHI):इन दिनों रांची में अमन साहू और सुजीत सिन्हा गैंग के गुर्गे सक्रिय है.रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बिजनेसमैन में अपराधियों का खौफ है. लगातार अमन साहू और सुजीत सिन्हा गैंग के गुर्गे रंगदारी वसूलने में लगे है.ऐसा ही मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है जहा गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी.रंगदारी नहीं देने पर जान से मरने की धमकी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए भेजा गया था.इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने पुलिस उपाधीक्षक रांची के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया.SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी सेल की सहायकता से आरोपी आशीष कुमार पाठक को बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार किया गया.

    गिरफ्तार युवक पहले भी जेल जा चुका है

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी जेल जा चुका है.उन्होंने कहा कि यह अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर ये लोग व्हाट्सएप और इंटरनेट काल कर रंगदारी मांगते है.उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तार युवक अमन साहू और सुजीत सिन्हा गैंग का ही है.यह भी हो सकता है कि इन गैंग के नाम पर रंगदारी वसूलता हो.उन्होंने कहा कि यह अनुसंधान के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किस गैंग के लिए काम कर रहा था.छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक रांची प्रवीण कुमार सिंह,पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा,एसआई विनोद राम थाना प्रभारी नगड़ी,अभय कुमार,संतोष कुमार सिंह ,अजय कुमार दास के अलावा कई पुलिस जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news