अपराध : नाकाम हुई अपराधियों की योजना, देशी पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

    अपराध : नाकाम हुई अपराधियों की योजना, देशी पिस्टल के साथ दो  गिरफ्तार

    गुमला (GUMLA) - सदर थाना पुलिस ने दो अपराधी को दो देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी एहतेशाम वकारीब ने मामले की जीनकारी देते हुए बताया कि इन अपराधियों का मुख्य काम आम लोगों को धमकाकर लेवी वसूलना है. इस बार भी दोनों लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे. इसकी सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनाकर इनकी घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिसमें कई अहम सूचना मिलने की संभावना है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला



    Related News