रिश्ते का कत्ल : पिता ने नशे में चूर होकर अपने ही बेटे की कर दी हत्या, जानें क्या है मामला  

    रिश्ते का कत्ल :  पिता ने नशे में चूर होकर अपने ही  बेटे की कर दी  हत्या, जानें क्या है मामला  

    रांची(RANCHI) बाप बेटे का रिश्ता काफी नजदीक का होता है.मगर इस रिश्ते को शर्मसार करने वाले हत्यारे पिता को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है.ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि आठ जनवरी को नसे की हालत में आकर पिता ने पुत्र की हत्या कर दी थी.रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी ग्राम में नशे में धुत पिता की बकझक पुत्र के साथ हो गयी थी.नसे की हालत में  पिता ने अपने पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया था.जिसके बाद घायल इकराम को RIMS में भर्ती कराया गया था ,वहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.इस मामले की शिकायत थाना में इकराम की बहन ने अपने पिता पर लिखित आवेदन देकर किया था.इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया है.इस मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया.छापेमारी अभियान में रातू पुलिस निरीक्षक आभास कुमार, एसआई  हसनैन अंसारी, पिंटू कुमार सहित कई जवान शामिल थे.


    रिपोर्ट:समीर हुसैन,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news