हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    दुमका (DUMKA) - दुमका नगर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व को गिरफ्तार किया है. जामा थाना के सहयोग से प्रकाश की गिरफ्तारी उसके पैतृक निवास जामा थाना क्षेत्र के बीचोरा गांव से हुई. गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद प्रकाश गंधर्व को जेल भेज दिया गया. सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी पुष्टि की है. वहीं नगर थाना से कोर्ट ले जाने के दौरान प्रकाश ने मीडिया को बताया कि झूठा केस में साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा जा रहा है. जिस घटना को लेकर उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसमें वो घटनास्थल पर मौजूद भी नहीं थे.

    पशु व्यवसायियों ने कराई थी प्राथमिकी दर्ज

    बता दें कि अक्टूबर 2021 में विजयादशमी के दिन हिन्दू क्रांति सेना पर पशु व्यवसायी के साथ डीसी चौक पर मारपीट करने का आरोप है. दरअसल दुमका में साप्ताहिक पशु हाट लगता है. विजयादशमी के दिन पशु व्यवसायी हाट से पशु खरीदकर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान डीसी चौक पर उनके साथ मारपीट हुई थी. हिन्दू क्रांति सेना के सदस्यों ने लगभग आधा दर्जन पशु व्यवसायी को पशु के साथ नगर थाना के हवाले कर दिया था. नगर थाना में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला और कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ था. पशु व्यवसायियों ने हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गंधर्व सहित 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी प्राथमिकी के आधार पर प्रकाश की गिरफ्तारी हुई.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news