हाथियों का आतंक..! एक की ली जान

    हाथियों का आतंक..! एक की ली जान

    रामगढ़(RAMGARH) जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. गोला चितरपुर के बाद अब हाथियों का झुंड दुलमी प्रखंड पहुंच चुका है. क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद हाथियों के झुंड ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के चटाक गांव में एक युवक को कुचल कर मार डाला है.

    आक्रोशित ग्रामीण

    चटाक के रहने वाले रामलगन ओहदार के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार नदी के तरफ शौच के लिए गया था. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने युवक को कुचल कर मार डाला. बता दें कि युवक को मालूम नहीं था कि क्षेत्र में हाथियों का झुंड पहुंच गया है. समाचार भेजे जाने तक रजरप्पा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. वहीं वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची है. गांव के लोगों में इसको लेकर आक्रोश दिख रहा है.

    क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने का काम करें वन विभाग - ममता देवी

    हाथियों द्वारा जान और माल को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद स्थानीय विधायक ममता देवी ने कहा कि वन विभाग और प्रशासन मिलकर क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने का काम जल्द से जल्द शुरू करें. अन्यथा हाथियों का झुंड और जान-माल को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही ऊपर के अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को तत्काल राहत पहुंचाया जाएगा. वहीं मुआवजा की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी.

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news