झरिया में गाड़ियां चलती नहीं..रेंगती है, जिधर देखिये जाम ही जाम

    झरिया में गाड़ियां  चलती नहीं..रेंगती है, जिधर देखिये जाम ही जाम

    धनबाद(DHANBAD): जिले के झरिया शहर में आए दिन जाम लगा रहता है. इस जाम का पुलिस-प्रशासन के पास कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है. इससे परेशान शहरवासियों ने जाम से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की  है. लोगों ने बताया कि जाम लगने की मुख्य वजह झरिया शहर में अतिक्रमण के साथ-साथ झरिया-बलियापुर स्टैंड और बाटा मोड़ में अवैध पार्किंग भी है. इसके कारण शहर में अक्सर जाम की समस्या होती है.

    अवैध पार्किंग है एक बड़ा कारण

    अवैध पार्किंग से आमजन का बुरा हाल हो रखा है. वंहीं अवैध पार्किंग से ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं. आखिर क्या वजह है कि सभी चुप हैं. झरिया चार नंबर मोड़ पर जाम लगने से आमजनों के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी होती है. बता दे कि चार नंबर मोड़ से कुछ ही दूरी पर मातृ सदन अस्पताल है. समय पर अस्पताल नही पहुंचने से कई मरीजों की जान भी जा चुकी है.

    एम्बुलेंस में मर जाते हैं मरीज

    बता दें कि विगत दिनों एक एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज की मौत हो गई थी. लोगों ने प्रशासन से शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम  बड़ा संकट है. हर दिन लोग ट्रैफिक जाम से जूझते रहते हैं. मगर, जाम से निजात दिलाने की दिशा में पुलिस और प्रशासन के पास कोई रणनीति नहीं दिख रही है. कई बार तो एंबुलेसं तक जाम में फंस जाती है. 

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्युरो हेड(धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news