अवैध कोयला डिपो संचालकों पर नकेल कसे थानेदार , डीएसपी ने दिया आदेश

    अवैध कोयला डिपो संचालकों पर नकेल कसे थानेदार , डीएसपी ने दिया आदेश

    धनबाद(DHANBAD)- श्यामडीह स्थित गोपालपुर में संचालित अवैध कोयला डिपो में मंगलवार की देर रात बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने जांच की और कतरास थानेदार को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. रेलवे वैगन से कोयला उतार कर यहां जमा करने के आरोप में आरपीएफ ने छापेमारी की थी.

    पुलिस को मिली कामयाबी

    डीएसपी ने सिंदवारटांड स्थित एक चारदिवारी में संचालित अवैध डिपो की भी जांच पड़ताल कर बरोरा थानेदार को कार्रवाई  करने को कहा है. डीएसपी के आदेश के बाद कतरास थानेदार ने टीम भेज कर जांच करवाई. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में दो ट्रकों में लदा हुआ कोयला पकड़ने में सफलता हासिल की. दोनों ट्रकों को गुप्त स्थान में पुलिस ने खड़ी कर रखी है. आरपीएफ और कतरास पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कई धंधेबाजों का नाम एकत्रित किया है. डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा कि गोपालपुर तथा सिंदवारटांड के डिपो का निरीक्षण किया गया. दोनों थानेदारों को जांच कर कार्रवाई  का निर्देश दिया गया है.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news