रेल कर्मचारी यूनियन ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

     रेल कर्मचारी यूनियन ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

    धनबाद(DHANBAD)  | ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महासचिव एसएनपी श्रीवास्तव के आदेश  पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया.  इसी  के तहत धनबाद शाखा दो ने सुबह 10 बजे धनबाद हिल कॉलोनी स्थित शाखा कार्यालय में स्वामी विवेकानंद के फोटो में माला अर्पण कर,सभी सदस्यों ने बारी बारी से  श्रद्धांजलि अर्पित की,और स्वामी विवेकानंद की  जीवनी पर प्रकाश डाला.  साथ ही साथ इसी सभा में धनबाद मंडल में निंद्रा रेलवे हाल्ट स्टेशन के समीप कल मारे गए तीन रेल कर्मचारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई.  आज के  कार्यक्रम में  टी के साहू,ए के दा,एन के खवास,आर के सिंह,सोमेन दत्ता,आर के लकड़ा,आरके प्रसाद,ए के दास, परमेश्वर कुमार,राहुल कुमार, मनोज तिवारी,एस मंजेश्वर राव,एस के महतो, रितलाल गोप, राजेंद्र कुशवाहा,इंद्रजीत प्रजापति ,राजू चौबे,संदीप खमरू,कपिल कुमार,धनंजय,जफर सिद्दीकी,सन्नी श्रीवास्तव, राजीव कुमार, मुकेश महतो,अनिल कुमार, नीतीश , निराला,बी एन चटर्जी,रबिन्द्र कुमार, तुलसी यादव,गजेंदर सिंह,प्रभाकर कुमार,मुकेश कुमार, मंटू सिन्हा और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास  ने दी है. 

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news