सिमडेगा में दलित युवक की हत्या मामले में भाजपा ने किया प्रदर्शन

    सिमडेगा में दलित युवक की हत्या मामले में भाजपा ने किया प्रदर्शन

    रांची(RANCHI) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में  भाजपा नेताओं ने अरगोड़ा चौक पर  संजू प्रधान की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग और दोषि अधिकारी पर अविलंब कार्रवाई  को लेकर प्रदर्शन किया. दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है, वे  खास हो या आम. जिस तरह से कोलेबिरा में नक्सलियों ने पूर्व विधायक पर हमला कर दिया और सिमडेगा में भीड़ द्वारा दलित युवक संजू प्रधान की पिटाई कर  जिंदा जला कर हत्या दी गयी. हेमन्त सरकार वोट की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि जब तक संजू प्रधान को न्याय नहीं  मिलता भाजपा प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी. हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने  कहा कि इस  सरकार में पुलिस के सामने दलित युवक की हत्या कर दी जाती है और पुलिस मुख्य दर्शक बन खड़ी रहती है .अब सरकार से उम्मीद ही नहीं  है कि ये किसी को न्याय दिलाने आगे आएगी. .उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले पर राज्यपाल से मिल का ज्ञापन दे चुकी है .जरूरत पड़ी तो कोर्ट का रुख करेंगे, और जबतक संजू प्रधान को न्याय नहीं  मिल जाती भाजपा का एक एक नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होगा. बता दें कि संजू प्रधान की हत्या चार जनवरी को  भीड़ द्वारा सिमडेगा के एक गांव में कर दी गयी. जिसके बाद से भाजपा प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है.

    रिपोर्ट:समीर हुसैन ,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news