कोरोना से निपटने के लिए जिला स्तर पर बनेगी कमेटी, मनसुख मांडविया ने दिया निर्देश  

    कोरोना से निपटने के लिए जिला स्तर पर बनेगी कमेटी, मनसुख मांडविया ने दिया निर्देश   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देशभर में जिला स्तर पर कमेटी बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इसमें डॉक्टर्स, पुलिस अधिकारी, राज्य के अधिकारी, सीएमओ शामिल होंगे. मांडविया ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अधिकारियों और देश के करीब 100 सीनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की.

    डॉक्टरों को किया अपडेट

    बता दें कि बैठक ऐसे समय में की गई है, जब देश के अलग-अलग राज्यों में सैकड़ों डॉक्टर और हेल्थकेयर वर्कर्स एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. इस मीटिंग का मकसद डॉक्टरों के जरिए लोगों जागरूक करने का है ताकि कोरोना संक्रमण को लेकर उन्हें सही जानकारी मिले. बैठक में सरकार ने देश में कोविड की स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के बारे में भी डॉक्टरों को अपडेट दिया.

    वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाएं

    स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सलाह दी कि जिन जिलों में कम टीकाकरण कवरेज हुई है, वहां वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाएं. उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने की संभावना और संक्रमण की गंभीरता भी कम होती है. इसके साथ ही उन्होंने राज्यों से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द 15-18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण करने में तेजी लाएं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news