पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सुजीत सिन्हा गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार,शहर में करते थे रंगदारी वसूलने का काम

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सुजीत सिन्हा गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार,शहर में करते थे रंगदारी वसूलने का काम

    रांची(RANCHI): पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,राजधानी रांची में सुजीत सिन्हा गैंग के चार गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया.रांची में  बिल्डर,ठेकेदार और जमीन कारोबारी से करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग करते थे .जिससे कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया था. नगडी थाना क्षेत्र के व्यवसाय  बजरंग महतो  से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग फोन पर किया था.जिसकी शिकायत उन्होंने नगड़ी थाना में दर्ज कराया था.मामले पर  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.जिसमे तकनीक सहायता और सूत्र के आधार पर कटहल मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया .

    सुजीत सिन्हा की पत्नी के कहने पर मांगी रंगदारी

    गिरफ्तार पुलिस को बताया कि सुजीत सिन्हा के पत्नी के कहने पर 50 लाख की रंगदारी की मांग किया था.गिरफ्तार अपराधियो ने पुलिस को बताया कि सुजीत सिंह  की पत्नी के कहने पर विभिन्न लोगो से रंगदारी की मांग करते थे. सुजीत सिन्हा पहले से जेल में बंद है.
    गिरफ्तार अपराधियो के पास से 95 हजार नगद और पांच मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया गया है.गिरफ्तार अपराधी में सूरज कुमार सिंह ,प्रभाकर सिंह,मनीष कुमार राम,विकास राम का नाम शामिल है.

    ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम  ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में रंगदारी वसूलने का काम सुजीत सिन्हा के पत्नी के कहने पर करते थे.उन्होंने बताया कि ये लोग वर्चुअल नम्बर का इस्तेमाल कर लोगो को फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिये डरा धमका कर वसूली करते थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सूरज कुमार सिंह सभी को कॉल करता था.पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है जल्द ही और भी इस गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया जाएगा.

    छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक रांची नीरज कुमार,पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा, नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम,पिठोरिया थाना प्रभारी रविशंकर के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट:समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news