मैथन थाना और ईसीएल की टीम ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, कोयला किया गया जब्त

    मैथन थाना और ईसीएल की टीम ने  संयुक्त रूप से की छापेमारी, कोयला किया गया जब्त

    धनबाद(DHANBAD): निरसा के मैथन थाना क्षेत्र के बरमुड़ी कोलयरी के समीप मैथन थाना और ईसीएल के सुरक्षा गार्डों ने बराकर नदी के किनारे संयुक्त रुप से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अवैध कोयले को जब्त किया गया है. जगह-जगह कई टुकड़ियों में अवैध कोयले को कोयला चोरों द्वारा जमा कर रख गया था. इस बारे में मैथन थाना प्रभारी माइकल कोड़ा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बरमुड़ी कोलयरी के नदी किनारे कोयला चोरों द्वारा काफी मात्रा में कोयला जमा कर के रखा गया है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पाठ-पाठ कर कई जगहों पर कोयला को जमा किया गया है. इसके बाद पुलिस ने सारे कोयले को जब्त कर लिया.

    गौरतलब है कि इन दिनों पूरी निरसा विधानसभा क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. लगातार समाचार पत्रों में खबर दिखाने के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई है और कहीं मुहाने को भराई तो कही डोजरिंग, तो कहीं छापेमारी कर रही है. बरमुड़ी कोयला तस्करों द्वारा कोयले को जमा कर मैथन थाना क्षेत्र के सिंह बस्ती, कालीमाटी और मेढा के भट्टो में खपाया जाता है.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यरो हेड(धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news