दुमका में अवैध लॉटरी के कारोबार का खुलासा, अवैध लॉटरी टिकट और कई मोबाइल फ़ोन के साथ एक दर्जन व्यक्ति गिरफ्तार

    दुमका में अवैध लॉटरी के  कारोबार का खुलासा,  अवैध लॉटरी टिकट और कई मोबाइल फ़ोन के साथ एक दर्जन व्यक्ति गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA) में अवैध लॉटरी के कारोबार का खुलासा हुआ है. नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ जगहों पर अवैध तरीके से लॉटरी खेला जा रहा है. इसके साथ ही लॉटरी टिकट के साथ-साथ ऑनलाइन लॉटरी का भी कारोबार हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो हुई. वहीं सोमवार को बस स्टैंड और दुधानी में छापेमारी की गई. जहां से 12 अवैध लॉटरी के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि  इनके पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कुछ मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

    ऑनलाइन भी हो रहा लॉटरी का कारोबार

    एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सघनता से जांच की जा रही है. इस कारोबार में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी. बता दें कि यह गिरोह कुछ दिनों से दुमका के चौक चौराहों पर लॉटरी टिकट बेचा जा रहा था. वहीं इस दलदल में कई लोग अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके हैं. समय के साथ साथ कारोबारी अपने अवैध कारोबार का स्वरूप भी बदलते रहा है. पहले लॉटरी टिकट की बिक्री होती थी तो अब ऑनलाइन लॉटरी का कारोबार हो रहा है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news