बोकारो में बड़ा हादसा : ट्रक और ऑटो में हुई सीधी टक्कर, चार की मौत, दस हुए घायल

    बोकारो में बड़ा हादसा : ट्रक और ऑटो में हुई सीधी टक्कर, चार की मौत, दस हुए घायल

    बोकारो(BOKARO)- जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया मस्जिद के निकट नेशनल हाइवे 23 पर एक सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए हैं. घायलों में अधिकतर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. घटना देर रात की है.

    ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर

    बता दें कि लुकैया गांव के 16 युवा दो ऑटो में पारसनाथ से घूमकर अपने गांव लुकैया में उतर रहे थे. इसी दौरान पेटरवार से बोकरो की ओर जा रहा एक अज्ञात एलपी ट्रक दोनों ऑटो को रगड़ते हुए पांच सौ फीट ले गया. जिससे पेटरवार प्रखंड कार्यालय के आदेशपाल का 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार, लुकैया निवासी  हैदर अली उर्फ सन्नी 18 वर्ष एवं एहसान अंसारी 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई.  वहीं ऑटो चालक मिठू मुंडा 45 वर्ष की इलाज के दौरान सदर अस्पताल बोकारो में मौत हो गई. इस दुर्घटना में दिलखुश अंसारी, साहबान अंसारी, साहिल अंसारी, एकराम अंसारी, फिरोज अंसारी, सज्जाद अंसारी समेत अन्य कई घायल हो गए. इनमें से कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.  दुर्घटना के उपरांत कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे23 को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news