लातेहार में आरपीएफ के जुल्म के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, सामूहिक विरोध का किया ऐलान

    लातेहार में आरपीएफ के जुल्म के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, सामूहिक विरोध का किया ऐलान

    लातेहार(LATEHAR): टोरी आरपीएफ ( Railway Protection Force ) पुलिस की जुल्म के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है. इसे लेकर चंदवा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान कर रहे थे. बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि आरपीएफ पुलिस का जुल्म और अत्याचार लगातार बढ़ रहा है, इसका सामुहिक रूप से कड़ा विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि निर्दोष ग्रामीणों, महिलाओं और विधवाओं को परेशान किया जा रहा है. पिछले दिनों ग्यासुद्दीन मियां और दो अन्य की पिटाई के मामले की लिखित शिकायत जीआरपी थाना बरकाकाना को दिया गया था. लेकिन, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति अपनाई जाएगी.

    खनिज संपदा पर ग्राम सभा का अधिकार

    उन्होंने कहा कि खनिज संपदा पर ग्राम सभा और ग्रामीणों का अधिकार है. आरपीएफ पुलिस संरक्षण में कोयला और लोहा चोरी का धंधा फल-फूल रहा है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई न कर गरीब ग्रामीण महिलाओं को तंग और तबाह किया जा रहा है. बैठक को सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार उरांव, मो. आरिफ, मो. सनाउल्लाह, मो. इरफान सजजु, मो. एकराम ने संबोधित किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे.

    रिपोर्ट: मनोज कुमार, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news