धनबाद में रविवार आधी रात के बाद महसूस किए गए भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

    धनबाद में रविवार आधी रात के बाद महसूस किए गए भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से निकले बाहर
    धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल धनबाद में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में करीब 1:32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों के अनुसार यह महज पांच-छह सेकेंड का ही था। अचानक झटके से रात में लोग नींद से जाग गए। कई लोग घर से बाहर भी निकल आए। वे काफी देर बाहर में इसकी चर्चा करते रहे। लोगों ने अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी। कई लोगों ने देर रात को ही इंटरनेट मीडिया पर इसका अनुभव शेयर किया। हालांकि अधिकारिक रूप से भूकंप की पुष्टी नहीं हो पाई है।आधी रात के बाद भूकंप आया तो उस समय लगभग 99 फीसदी से अधिक लोग सो रहे थे। यही वजह है कि कुछ ही लोगों को इसका महसूस हुआ। रात्रि ड्यूटी में काम करने वाले निजी और सरकारी कर्मियों समेत कुछ गिने-चुने लोगों को ही कंपन महसूस हुआ। सूत्रों के अनुसार भूकंप का केंद्र के चीन के सुदूर क्षेत्र में था । लोगों का कहना है कि धनबाद शहरी क्षेत्रों के साथ बैंकमोड़, झरिया, सरायढेला, बरटांड़, धैया, प्रधानखंता, बलियापुर, निरसा आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।बैंकमोड़, सरायढेला आदि कुछ इलाकों में लोग अपार्टमेंट से बाहर निकले आए। दो बजे के बाद जब लोगों को लगा कि स्थिति सामान्य हो गई है और दोबारा झटका महसूस नहीं होगा तो वे अपने-अपने फ्लैट में सोने चले गए। कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। चूंकि यह कम तीव्रता वाला भूकंप था। इसलिए इसका कोई खास असर नहीं दिखा। रिएक्टर स्केल पर 6.0 या अधिक तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक माना जाता है, जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका रहती है।
    क्यों आता है भूकंप
    पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है। ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है। कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है। भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम। इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है। इसमें जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है और 4 में उससे कम, 3 उससे कम होती है।
     
    प्राकृतिक आपदा के बारे में कुछ पता नहीं होता
    भूकंप या कोई भी प्राकृतिक आपदा के बारे में पहले से कुछ पता नहीं होता। ऐसी प्राकृतिक आपदा के वक्त एकदम समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। हम आपको बता रहे हैं वे आम तरीके जिससे आप किसी भूकंप के वक्त खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
    भूकंप की स्थिति के लिए पहले से तैयारी कैसे करें?
     
    आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट की चीज हो।
    घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें।
    अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार रखें।
     
    अभिषेक कुमार सिंह ब्यूरो हेड ,धनबाद

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news