होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीजों के घर पहुंचेंगे डॉक्टर,24 इंसिडेंट कमांडर के साथ 46 डॉक्टरों को किया गया टैग

    होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीजों के घर पहुंचेंगे डॉक्टर,24 इंसिडेंट कमांडर के साथ 46 डॉक्टरों को किया गया टैग

    रांची(RANCHI) जिला में होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर उनके घर तक पहुंचेंगे. जिला उपायुक्त छवि रंजन के निदेशानुसार जिला के सभी इंसिडेंट कमांडर के साथ दो-दो डॉक्टरों को संबद्ध किया गया है.

    टेलीकम्यूनिकेशन  माध्यम से भी दी जाएगी चिकित्सकीय सुविधा

    रांची जिला के सभी 24 इंसिडेंट कमांडर के साथ 46 डॉक्टरों को टैग किया गया है. तमाड़ और राहे (ओपी) के इंसिडेंट  कमांडर के साथ 1-1 जबकि बाकी 22 इंसिडेंट कमांडर के साथ 2-2 डॉक्टर को संबद्ध किया गया है.

    घर जाकर या टेलीकम्युनिकेशन माध्यम से करें जांच

    इंसिडेंट कमांडर के साथ टैग किए गए डॉक्टरों को उपायुक्त रांची द्वारा निर्देश दिया गया है कि वह अपने -अपने क्षेत्र में होम आइसोलेटेड कोविड-19 मरीजों के घर जाकर अथवा टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से उनका चिकित्सकीय जांच सुनिश्चित करें.

    दो शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

    इंसिडेंट कमांडर के साथ टैग किए डॉ अपने-अपने क्षेत्र में दो शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे. पहली पाली सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है. इस अवधि के दौरान होम आइसोलेटेड मरीजों को चिकित्सकीय जांच उपलब्ध हो सकेगी.

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news