मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाया गया कोरोना टीकाकरण शिविर,  1000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

    मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लगाया गया कोरोना टीकाकरण शिविर,  1000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

    सरायकेला (SARAIKELA) - अटल चौक के संतोषी मंदिर परिसर में  कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया. शिविर स्वास्थ्य विभाग और मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से लगाया गया. इस  शिविर में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका दिया गया. इस शिविर में खासकर 15  साल से अधिक आयु के युवाओं के बीच टीकाकरण को लेकर काफी  उत्साह दिखाई दिया.

    छठा वैक्सीनेशन शिवि
    मौके पर शिविर आयोजनकरता मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने बताया कि इस टीकाकरण शिविर में कुल 40 लोगों को कोवैक्सीन की और 20 लोगों को कोभीशील्ड का टीका लगाया गया. यह मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा लगाया गया छठा वैक्सीनेशन शिविर था. मारवाड़ी युवा मंच के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक लोगों को टीकाकरण  के द्वारा लाभान्वित किया जा चुका है. इस टीकाकरण शिविर में पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी.  इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ उपलब्ध रही.

    शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी
    टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ विशाल कुमार, बीपीएम रवि मिश्रा, एनएम मुक्ता डूम डूम, सरिता हसदा ,राजेश वर्मा ,राहुल सिंह, ब्रिजीनिया  बोधरा,  मनमोहन महतो, प्रमोद कुमार दास  मौजूद रहे. साथ ही मारवाड़ी युवा मंच की ओर से अध्यक्ष सुमित चौधरी, सचिव विकास अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, रतन चौधरी, सुनील सेक्सरिया, वार्ड पार्षद विकास चौधरी गौरव, हनी और अन्य सदस्यगण ने कार्यक्रम को मिलजुल कर सफल बनाया.

    रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news