सीएम के ट्वीट के मामले में प्रशासन रेस , थूक चटवाने के आरोप में कई BJP कार्यकर्ताओं को धनबाद पुलिस ने लिया हिरासत में..

    सीएम के ट्वीट के मामले में प्रशासन रेस , थूक चटवाने के आरोप में कई BJP कार्यकर्ताओं को धनबाद पुलिस ने लिया हिरासत में..

    सीएम के ट्वीट के मामले में धनबाद जिलाप्रशासन हुई एक्टिव, थूक चटवाने के आरोप में कई BJP कार्यकर्ताओं को धनबाद पुलिस ने लिया हिरासत में

    धनबाद (Dhanbad) बीजेपी की मौन सद्बुद्धि धरना के दौरान आज सिटी सेंटर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की शर्मनाक करतूत सामने आई थी. बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक अल्पसंख्यक युवक की पिटाई और थुकवा कर चटवाने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के ट्वीट व कार्रवाई के आदेश के बाद धनबाद जिला प्रशासन व धनबाद पुलिस एक्टिव हो गई है. इस मामले में पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.


    धनबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं की शर्मनाक करतूत सामने आई थी. BJP कार्यकर्ताओं के एक व्यक्ति की पिटाई के बाद थूक चटवाने और उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाने के मामले में पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है. इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ धनबाद सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है.

    धनबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं की शर्मनाक करतूत सामने आई है. बीजेपी कार्यकर्ता आज पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में आज गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के एक व्यक्ति द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर धमकी देने अपशब्द कहने पर उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरदम पिटाई की और फिर उससे धार्मिक नारे लगवाए. जब उनका इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उस व्यक्ति को उठक बैठक कराया और फिर थुकवा कर चाटने पर मजबूर किया. उस वक्त कुछ ही दूरी पर कार्यक्रम चल रहा था जिसमें धनबाद के बीजेपी सांसद , विधायक जिलाध्यक्ष और दर्जनों नेता वहीं मौजूद थे.
    इस मामले की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया से सीएम हेमंत सोरेन को लगी उन्होंने तुरंत वायरल वीडियो को टैग करते हुए मामले में संज्ञान लिया और डीसी व धनबाद पुलिस को उचित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम से निर्देश मिलते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गए और उनके खिलाफ धनबाद सदर थाने में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उनसे सदर थाने में पूछताछ चल रही है.

    अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news