धनबाद (DHANBAD) : इंडियन माइन मैनेजर एसोसिएशन (इम्मा ) का एक प्रतिनिधिमंडल बीसीसीएल के सीएमडी से भेंट कर उन्हें उत्पादन बढ़ाने, डिस्पैच में इजाफा करने ,सुरक्षा एवं कोयले की गुणवत्ता बढ़ाने में हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया. इम्मा के सदस्यों ने कहा कि वह हमेशा प्रबंधन के सहयोग के लिए तैयार हैं. प्रतिनिधिमंडल ने सीएमडी को इम्मा कार्यालय आने का न्योता भी दिया, जिसे सीएमडी ने स्वीकार करते हुए कहा कि आपके अनुभवी सदस्य कंपनी का उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए नए उपाय और तकनीक पर जो सही समझे, सलाह दे सकते हैं. एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएमडी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के एन सिंह ,ट्रेजरर आरके सेठ, यूनुस अंसारी, संयुक्त सचिव नीरज कुमार ,संयुक्त सचिव बीके साह, राज मुनीराम आदि शामिल थे.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


