"साढ़े 23 जिलों में झारखंड की सरकार, आधे पर कब खत्म होगी कंपनी की मनमानी ! "

    "साढ़े 23 जिलों में झारखंड की सरकार, आधे पर कब खत्म होगी कंपनी की मनमानी ! "

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दो साल पूरे होने पर अपने कार्यों का लेखा जोखा प्रेस वार्ता कर दिया. सरयू राय ने बताया कि अब तक नगर विकास और विधायक फंड से कुल 26 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है, और आगे विधायक निधि से लगभग 3 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हो गई हैं. शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा.  

    भाजपा को नसीहत

    मुख्य विपक्षी भाजपा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सक्रिय नहीं दिखती. उन्होंने भाजपा को  मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वह अकेले विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकते.  भाजपा को अपना रोल अदा करना चाहिए.

    सरकार के कार्य से निराश हैं सरयू राय

    सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर को लेकर विधानसभा में 32 सवाल उन्होंने किए हैं जिसके सरकारी जवाब से निराश हैं. बकौल सरयू, झारखंड के साढ़े 23जिलों में झारखंड की सरकार है. जमशेदपुर का आधे हिस्से में झारखंड की सरकार नहीं है. यहां टाटा का साम्राज्य और मनमानी है. सरकार को इस पर सोचना चाहिए कि 114 साल में अब ये किसी कंपनी का शहर नहीं अपितु नागरिकों का शहर है. शायद कोई दिन आए जब चौबीसों जिलों में झारखंड की सरकार काम करे. सरकार को ग्रेटर जमशेदपुर की योजना बनानी चाहिए.

    पूर्व सीएम रघुवर दास पर साधा निशाना

    सरयू राय से जब कहा गया कि पूर्व सीएम रघुवर दास कहते हैं कि उनको जेल भेजने की बात कही गई, लेकिन दो साल हो गए वे जेल नहीं पहुंचे. सरयू ने कहा कि जांच में सब चीजें आ चुकी हैं और अगर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही तो कोई मुगालते में न रहे कि वह दोषी नहीं हैं. अगर सरकार सचमुच सक्रिय हो जाएं तो वे जरूर जेल जाएंगे लेकिन सरकार ही इस बाबत सक्रिय नहीं हैं. सरयू राय ने चुटकी लेते हुए कहा कि दो साल रघुवर दास ने किया ही क्या है महज जेल जाने का ही इंतज़ार किया है.

      सरयू राय ने कहा कि अक्सर कुछ लोग कहते फिरते हैं कि जनता उनको चुनकर पछता रही है. ऐसा कहना जनता का अपमान है, जनता की मर्जी से लोग चुने जाते हैं और उसकी ही मर्ज़ी से लोगों को हटना पड़ता है. जनता को दोष देना यानि हार होने पर दूसरों पर दोष मढ़ना यानि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे.

    यह है आगामी योजना

    विधायक सरयू राय ने कहा कि वे  सीधे जनता से रुबरू होकर संपर्क, समस्या और समाधान की राजनीति करेंगे. नदियों को स्वच्छ करने की योजना पर काम उनकी अगामी योजना में शामिल है. इसके अतिरिक्त बिरसानगर जलापूर्ति योजना के सुधार पर काम होगा. ग्रेटर जमशेदपुर की मांग उठाएंगे, केबुल कंपनी परिसर में रहनेवालों को पानी बिजली की व्यवस्था के लिए जरूरत पड़ने पर आंदोलन करेंगे. नशामुक्ति अभियान जारी रहेगा. बिरसानगर को व्यवस्थित colony बनावाएंगे.

    रिपोर्ट :अन्नी अमृता ,जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news