सरायकेला में चोरी के दस टन सरिया के साथ एक धराया

    सरायकेला में चोरी के दस टन सरिया के साथ एक धराया

    सरायकेला (SARAIKELA) - राजनगर थाना पुलिस ने रुंगटा माइन्स से 29 टन सरिया गायब करने के मामले में बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह से ट्रक मालिक अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसे चोरी के दस टन सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पटना स्टील ट्रेडर्स में कार्यरत रविकांत पांडेय के लिखित शिकायत के आधार पर एक टीम गठित करते हुए मामले का अनुसंधान किया गया.

    10 टन सरिया बरामद 

    इसी क्रम में ट्रक के मालिक अखिलेश कुमार के घर पर छापेमारी की गई. जहां से 10 टन सरिया बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि बाकी सरिया अखिलेश कुमार ने अपने नवनिर्मित मकान में लगाने की बात कही है. राजनगर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर गायब हुए 29 टन सरिया में शामिल अभियुक्तों का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है. छापेमारी टीम में पु.अ.नि. राहुल कुणाल, कन्हैया कुमार और शास्त्र बल का काफी सराहनीय कार्य रहा है. 

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news