फिलहाल ठंड से राहत नहीं, 9 से 12 जनवरी तक हो सकती है बारिश

    फिलहाल ठंड से राहत नहीं,  9 से 12 जनवरी तक हो सकती है बारिश

    रांची (RANCHI) - मौसम विभाग की रिपोर्ट्स की माने तो गुरुवार को धूप खिलने के साथ ही तेज ठंडक बनी रहेगी. शाम होते ही ठंड और बढ़ सकती है. एक बार फिर मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में 9 से 12 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं बारिश के कारण पूरे महीने ठंड रहने का अनुमान है.

    तापमान में बढ़ोतरी

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार से तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इस कारण कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में चक्रवात जैसी परिस्थिति बनेगी. इसका असर झारखंड में भी दिख सकता है. ऐसे में 9 से 12 जनवरी के दौरान बादल गरजने और बारिश की भी संभावना है. वहीं temperature में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जनवरी को धनबाद समेत जामताड़ा, देवघर, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग में सबसे ज्यादा ठंड रहने वाली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news